सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों अब माता-पिता बन चुके हैं। कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी से दोनों के परिवार के साथ-साथ फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को दर्शकों का हमेशा से भरपूर प्यार मिला है। दोनों ने इसी साल फरवरी में अपने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अब उस इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है और उनके घर में नन्हीं परी की किलकारियां गूंज रही हैं।

बॉलीवुड के कई सितारों और फैंस ने इस नए माता-पिता को सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया है। यह खुशखबरी फिल्मी गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और परिवार के सभी सदस्य इस नए मेहमान के स्वागत में व्यस्त हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts