अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, एक्सिओम-4 मिशन के तहत 18 दिन बाद धरती पर सफल वापसी

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद धरती पर सफलतापूर्वक वापसी की। उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्षयात्रियों ने भी इस मिशन में हिस्सा लिया। अंतरिक्ष से लौटने में उन्हें कुल साढ़े 22 घंटे लगे। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर अलग हुआ। इसके बाद सभी यात्री प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरे। यह मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts