शौकेंद्र खोखर बने हिंदू युवा वाहिनी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, संगठन में उत्साह की लहर

बागपत जिले के बड़ौत तहसील के बदरखा छपरौली क्षेत्र निवासी शौकेंद्र खोखर को हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया, जिससे संगठन में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

शौकेंद्र खोखर ने इस अवसर पर कहा कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और जनवरी माह में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।हिंदू युवा वाहिनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2002 में स्थापित एक संगठन है, जिसका उद्देश्य हिंदू युवाओं को संगठित करना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts