संवत्सर: भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शिव परिवार व सर्व देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ

अलवर।शिव सेवा समिति, पंडित का बास बक्खतल की चौकी स्थित मंदिर में शिव परिवार एवं सर्व देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ की गई। इस शोभायात्रा में 211 कलशों को नारियल, अशोक व आम के पत्तों से सजाया गया और विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान राधे-गोविंद जैसे भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए नगर परिक्रमा में भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में बाल गोपाल भी शोभायात्रा में शामिल हुए।आचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि शिव सेवा समिति द्वारा यह धार्मिक आयोजन गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ हुआ है। गुरुवार को समस्त मूर्तियों का नांदी श्राद्ध, अन्ना धीवाश एवं जला धीवाश जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। 11 जुलाई से श्रीरामचरितमानस पाठ आरंभ होगा, जिसमें मूर्तियों को फल, पुष्प व पत्रों में वास कराया जाएगा और वे सयन करेंगे। 12 जुलाई, शनिवार को पाठ समापन के साथ हवन-पूजन एवं श्रेष्ठ मुहूर्त में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। तत्पश्चात भगवान को भोग अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन में समस्त कॉलोनीवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिव सेवा समिति के सभी पदाधिकारी सेवा कार्यों में पूर्ण मनोयोग से जुटे हुए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts