सीमा क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में तीखी तकरार

नरैनी/बांदा। सीमा क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नरों का दो गुटों में कोतवाली के अंदर दिनभर ड्रामा जारी रहा।मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों की कोतवाली के अंदर ही पुलिस की मौजूदगी के दौरान एक दूसरे पर हमलावर हो गए।पुलिसिया हस्ताक्षेप के बाद सभी को शांत किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ढाई दर्जन से अधिक किन्नरों के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्यवाही की। सभी आरोपियों को मेडिकल परीक्षण करवाने के लिए सीएससी भेजा गया।
सोमवार के दिन किन्नरों के दो गुटों के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर जमकर विवाद हुआ।दोनो पक्ष के लोग विवाद के दौरान अपनी अपनी फरियाद लेकर कोतवाली पहुंच कार्यवाही की मांग करने लगे।साथ इसी दौरे कोतवाली परिसर के अंदर ही दोनो पक्षों के बीच आपसी संघर्ष की स्थिति बन गई।कोतवाली स्थित सभागार में जब दोनों पक्ष पुलिस सामने अपनी अपनी बात रख रहे थे तो इसी दौरान आपस में टकराव हो गया। किन्नरों ने कोतवाली के अंदर ही बखेड़ा शुरू कर दिया।पुलिस के सामने आपस में बातों बातो में मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष में एक दूसरे से नोंकझोंक व हाथापाई तक नौबत पहुंच गई । पुलिस ने तत्काल आनन फानन में दोनों पक्ष को मामले से रोककर मामले को शांत कराया ।कस्बा इंचार्ज रक्षा देवी ने बताया पहला गुट बन्नो व दूसरा गुट कैटरीना का है दोनों में आपस में सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद हुआ है।पहले पक्ष के 16 व दूसरे पक्ष के 14 लोगों का मेडिकल परीक्षण करवाकर शांतिभंग में चालान कर कार्यवाही की गई ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts