शालू सैनी को रोटरी क्लब रुड़की ने उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर की क्रांतिकारी महिला समाजसेवी शालू सैनी को रोटरी क्लब रुड़की द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लावारिस शवों और गरीब परिवारों के मृतकों के निःशुल्क अंतिम संस्कार जैसी सेवा कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब रुड़की के गवर्नर राजपाल सिंह, एसपी देहात सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी सेवाओं को नमन किया।
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू सैनी को सभी ने उनके निःस्वार्थ कार्यों के लिए खूब सराहा और उनका हौसला बढ़ाया। शालू सैनी ने बताया कि वह न केवल लावारिस शवों का बल्कि उन गरीब परिवारों के मृतकों का भी अंतिम संस्कार करती हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण यह कार्य नहीं कर पाते। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा जैसे राज्यों में वह लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं।सम्मान मिलने के बाद भावुक होकर शालू सैनी ने कहा, “मैं तो एक ठेला लगाने वाली सिंगल मदर हूं, लेकिन बाबा महाकाल की कृपा और सभी सहयोगियों के साथ से आज पूरे देश में मुझे पहचान मिल रही है।” उन्होंने यह सम्मान बाबा महाकाल और अपने सभी सहयोगियों को समर्पित किया।शालू सैनी वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड होल्डर भी हैं और उन्हें “महाकाल की बेटी” और “लावारिसों की वारिस” के नाम से जाना जाता है। उनका संघर्ष और समर्पण समाज के लिए एक प्रेरणा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts