विधायक राजपाल सिंह बालियान की गाड़ी से हादसा, सात वर्षीय बालक घायल

शाहपुर — रालोद विधान मंडल दल के नेता और क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान की गाड़ी की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विधायक अपने गांव गढ़ी नौआबाद से क्षेत्र में जा रहे थे।

जब वह गांव आदमपुर के पास पहुंचे, तो वहां एक आम के बाग में अपने साथियों के साथ खेल रहा सात वर्षीय बालक अरमान पुत्र जावेद अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान वह विधायक की गाड़ी की चपेट में आ गया और घायल हो गया।

घटना के बाद विधायक ने तुरंत घायल बालक को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में बच्चे की हालत की जानकारी लेने के बाद विधायक वहां से रवाना हो गए। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि बच्चे की हालत सामान्य है और उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।  उधर, पुलिस ने इस घटना की कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts