बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना अतर्रा पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में महेश प्रसाद वर्मा पुत्र गया प्रसाद निवासी खम्हौरा थाना अतर्रा जनपद बांदा,सुधीर वर्मा पुत्र रमैया प्रसाद निवासी खम्हौरा थाना अतर्रा जनपद बांदा,श्यामबाबू यादव पुत्र रधुराज निवासी गुठितला पुरवा थाना अतर्रा जनपद बांदा,अजय पुत्र नरेंद्र यादव निवासी गुठितला पुरवा थाना अतर्रा जनपद बांदा, शिवप्रकाश पुत्र शिव बालक यादव निवासी खटौरा थाना अतर्रा जनपद बांदा, पुष्पेन्द्र गौतम पुत्र शिवपूजन निवासी आऊ थाना अतर्रा जनपद बांदा, बाबू पुत्र रामऔतर निवासी महुटा थाना अतर्रा जनपद बांदा शामिल हैं।















