भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
बुढाना। गाजियाबाद से पधारी आईआरआईए की ऑल इंडिया ट्रेजर डाक्टर नताशा गुप्ता और शाहपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर दलजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप मे बीते दिवस शिक्षण संस्था अजीज फ़ातिमा हाई स्कूल बुढाना में पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूल स्टाफ और होनहार छात्राओं को अपनी और से गिफ्ट देकर सम्मानित किया। यहां जीके क्विज व हिन्दी अंग्रेजी स्पीच आदि प्रोग्राम हुए। यहां पर डॉक्टर नताशा ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा भविष्य व समाज दोनों के लिये निहायत जरुरी है। लड़कियों को हमेशा पढ़ाई की ओर ध्यान लगाकर आगे बढ़ने की चेष्टा करनी चाहिए। पढ़ाई से जीवन स्तर पर बड़ा असर पड़ता है। में मैनेजमेंट की आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे यहां बुलाया। डॉक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसे प्रोग्राम होने चाहिएं। जिससे बच्चों की हौंसला अफ्जाई होती रहे। जीके क्विज में येलो हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय और रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहा। अन्त में दोनों ही अतिथियों ने विजेताओं और महिला स्टाफ को ईनाम वितरित किये। प्रोग्राम को सफल बनाने में सभी स्टाफ साथियों का योगदान रहा। जिसमें मुख्य रुप से स्कूल के प्रबन्धक मोहम्मद अहमद और प्रधानाचार्य नूर मुहम्मद ने अतिथियों का शुक्रिया अदा किया।















