बाल दिवस पर कन्या इंटर कॉलेज में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम बना प्रेरणा का उदाहरण

मुजफ्फरनगर। बाल दिवस के अवसर पर नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तथा क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज के स्वामी कार्तिक स्वरूप उपस्थित रहे। उनके आगमन पर विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा सिंह और लिपिक गोपाल त्यागी ने पूरे स्टाफ के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। छात्राओं के चेहरों पर बैग प्राप्त करते समय जो खुशी झलक रही थी, उसने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। यह पहल केवल शैक्षणिक सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि शिक्षा के प्रति बच्चियों में जोश और प्रेरणा जगाने का एक सराहनीय प्रयास साबित हुई।इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हर बच्चा समाज का भविष्य है और विशेष रूप से बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ने समाज में बेटियों के प्रति नजरिया बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें बेटियों महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही हैं। मिशन शक्ति जैसे अभियानों के माध्यम से बच्चियों को उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया है।मीनाक्षी स्वरूप ने क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज के स्वामी कार्तिक स्वरूप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह छोटासा योगदान केवल इन बच्चियों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं का इस प्रकार आगे आना समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह स्वयं भी इन बच्चियों की शिक्षा और तरक्की के लिए हर संभव सहयोग करती रहेंगी।बाल दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक दायित्व, संवेदनशीलता और शिक्षासशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया। विद्यालय प्रशासन, इंडस्ट्रीज और अतिथियों के संयुक्त प्रयास ने इस दिन को बच्चियों के लिए यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की अपेक्षा जताई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts