भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पर्यावरण की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे। पीडीए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देशानुसार समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में,पूरे जिले में अनेक स्थानों पर पीडीए वृक्ष लगाए गए।
शाहपुर में समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी द्वारा कई स्थानों पर सपा महिला सभा नेत्री वकीला बेगम सहित अनेक कार्यकर्ताओं के साथ पीडीए वृक्षारोपण किया गए। खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समोली में महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीति शर्मा द्वारा पीडीए वृक्षारोपण किया गया। समाजवादी महिला सभा शाहपुर नगर अध्यक्ष ममता कश्यप द्वारा भी अनेक महिला कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पीडीए वृक्षारोपण किया गया। समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह द्वारा भी नगर के वैदिक पुत्री पाठशाला सहित अनेक स्थानों पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीडीए वृक्षारोपण अभियान किया गया। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे जिले में पड़ा वृक्षारोपण अभियान प्रत्येक विधानसभा में चलाया जा रहा है।
















