पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सिविल लाईन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना शाहपुर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन।

जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिविल लाईन पर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना शाहपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस अवसर पर सम्बन्धित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts