मुजफ्फरनगर टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, सलिल वत्स अध्यक्ष बने

मुजफ्फरनगर में टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) की सामान्य सभा एवं चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को जानसठ रोड स्थित गोल्डन एरा पार्टी हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव में सलिल वत्स को अध्यक्ष, ब्रजमोहन को महासचिव तथा अमित त्यागी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

सभा में महासचिव असगर मेहंदी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि अध्यक्ष शलभ कौशिक ने सभा को संबोधित करते हुए नवगठित टीम को बधाई दी। वित्त सचिव दीपक शर्मा ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखा। चुनाव अधिकारी आर.के. शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष आयकर पद पर अमिताभ कुमार, उपाध्यक्ष जीएसटी पर राजीव गुप्ता, सचिव आयकर शलभ गर्ग, सचिव जीएसटी हर्षित गर्ग तथा वित्त सचिव के रूप में अमित त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप गोयल, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, नमन मित्तल, निधीश गुप्ता, सचिन गुप्ता और अनुज सैनी को शामिल किया गया। सभी पदाधिकारियों को एडवोकेट सतीश अनेजा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्वेता कौशिक को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। अंत में नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। सभा में नीरज पाल, अंकुर मित्तल, रविशंकर अग्रवाल, वंशिका शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts