देश में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कोई काम नहींः कमलावती

बाँदा। जिले में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने विधानसभा नरैनी, बबेरू, तिंदवारी व बाँदा के लगभग दो दर्जन बूथों की समीक्षा की तथा अच्छा कार्य करने वाले बी एल ओ को सम्मानित किया स इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि एस आई आर अभियान से केवल भारतीय लोग ही मतदाता सूची में रहेंगे देश में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी का नाम मतदाता सूची में न रहना चाहिए स जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का मूल आधार है लोकतंत्र को पारदर्शी, शुद्ध और पवित्र मतदाता सूची बनाने का आधार है स उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अब घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि एस आई आर का लक्ष्य सिर्फ मतदाता सूची शुद्धिकरण नहीं है वल्कि अपात्रों को सूची से बाहर करना भी है स जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि एस आई आर एक लोकतान्त्रिक एवं संबैधानिक प्रक्रिया है का महत्वपूर्ण हिस्सा है सभी कार्यकर्त्ता इस अभियान में शत प्रतिशत योगदान हेतु संकल्पित हैँ। बैठक में प्रांतीय परिषद सदस्य विनोद जैन, एस आई आर के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना, जिला महामंत्री अखिलेश दीक्षित, जाग्रति वर्मा, संतू गुप्ता, राजेश गुप्ता रज्जन, राजेश गुप्ता, राकेश बाल्मीकि, पंकज रायक्रवार, निखिल सक्सेना, शैलेन्द्र जायसवाल, अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts