बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की सख्ती रंग लाई। कोतवाली देहात पुलिस ने चटगन खदान में खूनी लूट करने वाले दो और वांछित बदमाशों को दबोच लिया। खदानकर्मियों को पीट-पीटकर लहूलुहान करने और लाइसेंसी रायफल लूटने के मामले में फरार चल रहे थे दोनों।3 मई को खदान मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मई की शाम चारपहिया वाहन से आए बदमाशों ने खदान पर धावा बोला। कर्मियों को बुरी तरह पीटा, एक की लाइसेंसी रायफल छीन ली और जेब से रुपए निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने 4 मई को ही मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ भूरा को लूट की रायफल के साथ पकड़ लिया था। रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले अनुराग को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे बांदा रोड से पकड़ा।
सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूला और साथी का नाम बताया। फिर पुलिस ने गोविंद को कटरा बलखण्डीनाका स्थित उसके घर से धर दबोचा।गिरफ्तार लुटेरे अनुराग पुत्र राकेश निवासी जंगल दफ्तर सिविल लाइन, स्थायी पता करहिया कोतवाली देहात व गोविंद पुत्र प्रकाश चन्द्र कटरा बलखण्डीनाका, कोतवाली नगर का निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया है।























































