मुजफ्फरनगर में डेढ़ करोड़ की लागत से बनी सड़कों और नाले का हुआ लोकार्पण,

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर की जल निकासी और आवागमन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में दो वार्डों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आठ सीसी सड़कों और एक नाले का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, संगठन के अन्य पदाधिकारी, सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासदों के साथ मिलकर शहरवासियों को विकास की सौगात दी और क्षेत्र की समस्याओं को समझने के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया। वार्ड संख्या 17 के कूकड़ा क्षेत्र में मीनाक्षी स्वरूप और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पांच सीसी सड़कों और लगभग 30 मीटर लंबे नाले का उद्घाटन किया। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि यह नाला क्षेत्र की तीन बस्तियों की जल निकासी की समस्या को हल करेगा और इससे स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य पालिका के विभिन्न मदों से प्राप्त 80 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है।इसके बाद वार्ड संख्या 26 में घास मंडी, ब्रह्मपुरी और अंसारी रोड लिंक मार्ग पर बनी तीन सीसी सड़कों का 65 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया। इस दौरान सभासद देवेश कौशिक के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सभासद प्रशांत गौतम, रविंद्र चौधरी, आदेश गौतम, प्रमोद त्यागी, दिनेश पुंडीर, प्रदीप त्यागी, सीमा शर्मा, अलका गर्ग, रंजना शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।लोकार्पण के उपरांत मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने अंसारी रोड पर जनसंपर्क करते हुए नावल्टी चौराहे पर ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया। दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्होंने जल निकासी की समस्याएं सुनीं और सुझाव भी मांगे। उन्होंने नागरिकों से नालों में कचरा न डालने और अतिक्रमण से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक व्यापक योजना पर कार्य चल रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts