सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बांदा। पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज बांदा में आज मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डा. पीयूष मिश्रा एवं यातायात प्रभारी संजय मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा. पीयूष मिश्रा द्वारा छात्रों को अपने परिवार से ही सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आगाज करने का आवाहन किया दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने हेतु डोर टू डोर अभियान चलाने हेतु छात्रों को नोडल छात्र के रूप में नामित किया, नाबालिक छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में वाहन लेकर ना आने की चेतावनी दी तथा विद्यालयों/कालेज के प्रधानाचार्य से निवेदन किया कि आने वाले शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को बिना हेलमेट के विद्यालय परिसर में प्रवेश न दें। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने यातायात के समस्त नियमों से छात्रों को परिचित कराया तथा नशे की हालत में वाहन ना चलाना, ओवर स्पीडिंग से बचाना तथा लहराकर गाड़ी चलाने जैसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी तत्पश्चात कलेक्ट्रेट चौराहे पर छात्रों द्वारा बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों से निवेदन किया कि वह यातायात नियमों का पालन करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts