राजगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की समीक्षा: जल्द होगा उद्घाटन

अलवर जिले के राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हुए पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीआरएम जयपुर विकास पुरवार, सीपीएम पीयूष जोशी और डीसीएम जगदीश कुमार सहित अन्य रेलवे अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग, पोर्च, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, वेटिंग हॉल और अन्य पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। 13 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से हुए इस पुनर्विकास में बुकिंग ऑफिस, टिकट हॉल, स्टेशन प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, और पार्किंग की सुविधाएं शामिल हैं। डीआरएम विकास पुरवार ने बताया कि इस स्टेशन का पुनर्विकास यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, और इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजगढ़ स्टेशन को जल्द ही राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, और प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। अधिकारियों ने यात्रियों और सामाजिक संगठनों से भी सुझाव लिए, जिसमें गाड़ियों के ठहराव और शेल्टर की आवश्यकता पर विचार किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts