भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बी0बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ओर सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। बी0बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर मे पलक ने सबसे अधिक 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधिका नेे 82.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व ऋषभ गर्ग व अक्षित गोयल ने 82.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पलक ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है। वहीं उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मददगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है। द्वितीय स्थान पर रही राधिका ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है। तृतीय स्थान पर रहे ऋषभ गर्ग और अक्षित गोयल ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया। इस असवर पर श्री राम ग्रुप आफ कालिजेज के चैयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने बी0बी0ए0 के सभी विद्यार्थियों को उनके द्वारा उच्चतम अंक प्राप्त करने पर बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति दृढता ही सफलता के शिखर पर पहुचाते है। इस अवसर पर प्रबंधन खंड के डीन डॉ0 सौरभ मित्तल ने भी अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है। इस अवसर पर बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष विवके कुमार त्यागी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्होनें विद्यार्थियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर मैनेजर के गुण विकसित कर भविष्य में देश और समाज निर्माण में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगें। इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ताओ हिमांशु वर्मा, पूनम शर्मा, अंकुश रावल, सागर शुक्ला, निशी ठाकुर, निवेदिता चतुर्वेदी, शिवानी शर्मा, मुद्रा मित्तल, जतिन सिंघल, ममता मित्तल और विकास कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।















