टिकैत की पुण्यतिथि पर देशभर में होगा संकल्प दिवस,

मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक और किसान आंदोलन के प्रतीक रहे स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि इस वर्ष 15 मई को “जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाओ” संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह विशेष आयोजन भाकियू के राष्ट्रीय मुख्यालय सिसौली में आयोजित किया जाएगा, जहां देशभर से किसान और संगठन के कार्यकर्ता एकत्र होकर टिकैत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के निजी सचिव कमल मित्तल ने जानकारी दी कि यह संकल्प दिवस केवल सिसौली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी एक साथ कार्यक्रम आयोजित कर टिकैत जी के विचारों को आगे बढ़ाया जाएगा। यह आयोजन सौरम में आयोजित हालिया सर्वखाप पंचायत की बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल टिकैत जी की स्मृति को जीवित रखना है, बल्कि किसानों, युवाओं और समाज को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जागरूक करना भी है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक व्यापक जन आंदोलन की शुरुआत मानी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts