रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त, सभी 19 मजदूरों को निकाला गया बाहर ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर । जानसठ अपडेट बीती कल शाम 2 मंजिला मकान गिरकर उसके नीचे काम करने वाले मज़दूरों के दबने का मामला जैसे ही प्रशासन के संज्ञान में आया तब से प्रशासन लगातार बचाव कार्य में जुटा हुआ था,लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा था। निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर जाने से यह हादसा हुआ उस वक्त बिल्डिंग में कई मजदूर काम कर रहे थे, जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के अंदर कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई थी घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास में जुट गई थी वहीं स्थानीय लोग भी मलबे में दबे लोगों को बचाने में जुट हुए थे, गाजियाबाद से आई NDRF व SDRF, की टीम भी लगातार रेस्क्यू कर मलबे में दबे मजदूरों को बचाने का प्रयास कर रही थी, इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद के बाद मौलवी में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। इतवार की शाम में थानाक्षेत्र जानसठ के ग्राम तालड़ा स्थित एक 2 मंजिला मकान जिसे जैक द्वारा उठाया जा रहा था। जो उठाते समय अचानक से गिर गई ओर काम कर रहे 19 मजदूर उक्त मकान के मलबे में दब गए । सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड, NDRF, SDRF टीमों द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया था। मकान के मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर दौराने उपचार 2 घायलों की मृत्यु हो गयी है।

टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए मलबे में दबे 1 अन्य मजदूर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका जो वर्तमान में जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। वर्तमान में टीमों द्वारा बिल्डिंग के मलबे का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। जिसमें अब किसी भी मजदूर के दबे होने की संभावना नहीं है। स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts