अग्रोहा धाम यात्रा: अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने किया ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों का भ्रमण

मुजफ्फरनगर से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोग हरियाणा स्थित चिलकाना धाम, अग्रोहा धाम और गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र की तीर्थ यात्रा पर गए। इस यात्रा में लगभग 40 अग्रवाल परिवारों ने भाग लिया।

यात्रा के दौरान सभी ने अग्रोहा धाम में 108 नदियों के जल से निर्मित सरोवर, निर्माणाधीन 100 करोड़ की लागत वाले विशाल कुलदेवी महालक्ष्मी मंदिर और तीर्थ स्थल पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए 100 वातानुकूलित कमरों की व्यवस्था को देखा। यहां निरंतर संचालित अन्नक्षेत्र ने सभी को प्रभावित किया।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग ने सभी तीर्थयात्रियों को भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन द्वारा स्थापित मानव मूल्यों के कारण आज यह स्थान न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व में बसे अग्रवंशियों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बन गया है। भारत का पुरातत्व विभाग भी यहां अग्रवंश के इतिहास पर शोध कार्य कर रहा है।

तीर्थ यात्रा से लौटकर सभी सदस्यों ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे भी इस तीर्थ स्थल का भ्रमण कर इसके महत्व को समझें और समर्थन करें। इस यात्रा में प्रमोद मित्तल, रामकुमार तायल, टोनी बिंदल, सुनील गर्ग, प्रगति कुमार, पीके गुप्ता, गोपाल कंसल, अजय अग्रवाल, शिशुकांत गर्ग, सत्य प्रकाश, पुष्पेंद्र अग्रवाल, ललित अग्रवाल, मुनेश सिंघल, कृष्ण अग्रवाल, सुरेश गोयल, राजेंद्र सिंघल, परम कीर्ति शरण, शशि राज गुप्ता, नीति अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति सपरिवार उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts