लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, अटल विचारधारा को समर्पित नई प्रेरणा भूमि

लखनऊ की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यह स्थल पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों और विचारों के सम्मान में विकसित किया गया है। लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से 65 एकड़ क्षेत्र में फैला यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल भव्य स्वरूप में तैयार किया गया है, जो देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का संदेश देता है। इस परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। साथ ही एक आधुनिक संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र भी बनाया गया है, जहां इन महान नेताओं के जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लखनऊ की भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थल केवल स्मारक नहीं, बल्कि विचारों की जीवंत धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि देशभर में लोग क्रिसमस का पर्व मना रहे हैं और इसके लिए उन्होंने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर का दिन दो महान विभूतियों के जन्म का सुअवसर भी लेकर आता है। अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय, दोनों ही राष्ट्र निर्माण के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके विचार, उनका त्याग और उनकी दूरदृष्टि आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के माध्यम से इन महान व्यक्तित्वों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल को लखनऊ के सांस्कृतिक और वैचारिक मानचित्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में देशभर से लोगों को आकर्षित करेगा।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है…

पीएम मोदी ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय इनकी विशाल प्रतिमाएं जितनी ऊंची हैं, उनसे मिलने वाली प्रेरणाएं और भी अधिक हैं. राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हो. मैं लखनऊ को, प्रदेश और पूरे देश को इसके लिए बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लिए जो सपना देखा था, वो हमने पूरा किया. बीजेपी को गर्व है कि अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने का मौका मिला. आज मेड इन इंडिया सामान दुनिया भर में पहुंच रहा है. यूपी में एक जिला एक उत्पाद की पहल रंग ला रही है. बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है. ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने जिस ब्रम्होस की ताकत देखी वो लखनऊ में बन रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिना भेदभाव के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है. पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास जारी है. बीमा योजना को लोगों को लाभ मिल रहा है, जो पहले कल्पना से भी परे था. 25 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिला है.

आज सुशासन के उत्सव का दिन

उन्होंने कहा, आज सुशासन के उत्सव का दिन है. पहले गरीब हटाओ के नारों को शासन मान लिया गया था. मगर अटल जी ने सुशासन को सही मायने में जमीन पर उतारा. अटल सरकार ने जो किया उसके चलते ही घर-घर मोबाइल और इंटरनेट की पहुंच हुई है. आज अटल जी जहां होंगे इस बात से खुश होंगे कि बीते 11 साल में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है. यूपी देश का नंबर वन मोबाइल निर्माता राज्य बना है.

पीएम मोदी ने कहा, अटल जी की सरकार के समय गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाने का काम शुरू हुआ था. वो अटल जी ही थे जिन्होंने दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत की. एनडीए सरकार ने सुशासन की जो विरासत बनाई है, उसे आज की बीजेपी की सरकारें नया आयाम और नया विस्तार दे रही हैं. इन महापुरुषों की प्रेरणा विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है. इनकी प्रतिमाएं हमें नई ऊर्जा से भर रही हैं. मगर हमें ये नहीं भूलना है कि देश में हुए हर अच्छे काम को एक ही परिवार से जोड़ने प्रवत्ति हावी रही. एक ही परिवार का गौरव गान हुआ. उनकी ही मूर्तियां, यही सब चला.

बीजेपी ने देश को एक परिवार की बंधन बनी इस पुरानी प्रवत्ति से बाहर निकाला है. हमारी सरकार मां भारती की सेवा करनी वाली हर हस्ती को सम्मान दे रही है. आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली में है. कोई नहीं भूल सकता कि बाबा साहेब की विरासत को मिटाने का प्रयास हुआ.

ये हम सबके लिए गौरव का क्षण

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा, ये हम सबके लिए गौरव का क्षण है. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आपको ये जानकर खुशी होगी कि हमारे प्रधानमंत्री एक ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला है. आज इस पावन अवसर पर प्रेरणा स्थल का अनावरण हो रहा है जो कि देश के लिए गर्व का पल है.

जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को मूर्त रूप देने का काम किया है. आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत की आवाज सुनती है. जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है. एक जानकारी मैं देना चाहता हूं कि पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों के लिए काम किया है. वीबी-जी राम जी बिल पारित किया है. इसमें 125 दिन काम मिलेगा. इसके लिए पीएम मोदी का स्वागत किया जाना चाहिए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts