बारिश में भी नहीं टूटा रक्षाबंधन का उत्साह, मुज़फ्फरनगर जेल में बहनों की लगी लंबी कतारें

मुज़फ्फरनगर। रक्षाबंधन के पर्व पर मुज़फ्फरनगर जिला कारागार में अपने बंदी भाइयों से मिलने के लिए बहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जेल प्रशासन ने बहनों के लिए ठंडा पानी, बच्चों के लिए बिस्कुट-चॉकलेट, धूप से बचने के लिए टेंट और बैठने के लिए कुर्सियों जैसी विशेष व्यवस्थाएं की थीं। लेकिन दोपहर में अचानक मौसम बदलने और बारिश होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह समय-समय पर बाहर आकर स्थिति का जायजा लेते रहे और बताया कि यदि कोई बहन राखी या मिठाई नहीं ला सकी है, तो जेल प्रशासन की ओर से उन्हें रक्षा सूत्र और मिठाई दी जा रही है। उनका कहना है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिले बिना और राखी बांधे बिना वापस नहीं जाएगी। बारिश के बावजूद बहनों का उत्साह बरकरार रहा और वे भीगते हुए भी भाई से मिलने का इंतजार करती रहीं। प्रशासन ने जल्द से जल्द व्यवस्थाएं बहाल करने के लिए टीम तैनात कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts