राजगढ़:बोलेरो पलटने से एक की मौत, दो घायल.

राजगढ़ थाना क्षेत्र के नया गांव माचाडी में एक बोलेरो असन्तुलित होकर पलट गई। बोलेरो के पलट जाने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गये एवं एक की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों को देखकर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी। चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बिलन्दी श्याम गंगा निवासी रामफूल गुर्जर व खेड़ली चन्दावत, लक्ष्मणगढ निवासी विवेक गुर्जर गंभीर घायल हो गए। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। वही मालाखेड़ा निवासी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को चिकित्सको ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना जाप्ते के साथ चिकित्सालय पहुंचे। जहां घटना की जानकारी ली। वही घायल विवेक गुर्जर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर पाबंद भी करवाया हुआ है। वह बाईक पर सवार होकर बुटोली की तरफ जा रहा था। तभी बुटोली से आगे लड़की पक्ष के लोगो ने उसकी बाइक को बोलेरो से टक्कर मारदी। जिससे वह गिर गया। उसने आरोप लगाते हुए बताया लड़की पक्ष के लोगो ने बाइक से गिरने पर बोलेरो में पटक लिया और उसके साथ मारपीट करदी। उसकी जेब मे रखे मोबाईल व पचास हजार रुपये की नगदी छीन ली। तभी नया गांव माचाडी के समीप बोलेरो पलट गई। जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट गई है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts