राजस्थान: बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा (बांसवाड़ा) के वर्तमान विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ACB मुख्यालय के निर्देश पर कई टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी विधायक के साथ दलाल विजय कुमार पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। ACB महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी रविन्द्र कुमार मीना ने शिकायत दी थी कि विधायक जयकृष्ण पटेल अवैध खनन का झूठा आरोप लगाकर विधानसभा में बार-बार सवाल उठाकर रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत की सत्यता की पुष्टि एसीबी इंटेलिजेंस जयपुर के डीआईजी राहुल कोटोकी और एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में की गई। जांच में सामने आया कि विधायक ने कुल 2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी, जिसे किस्तों में देने का दबाव डाला गया। इसी क्रम में जयकृष्ण पटेल जयपुर पहुंचे और आज पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये लेते समय पकड़े गए। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी जारी है। ACB अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी जांच करेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts