राज्यसभा में दिखा राघव चड्ढा का बेबाक अंदाज,

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी ही पार्टी के भीतर हाशिए पर नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में संबोधन के दौरान उनका दर्द और कटाक्ष साफ तौर पर दिखाई दिया।गौरतलब है कि 2 अप्रैल को पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में ‘उपनेता’ के पद से हटा दिया था और इसके ठीक दो दिन बाद पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली थी।17 अप्रैल को हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। उन्हें बधाई देते हुए राघव चड्ढा ने अपनी पार्टी की स्थिति पर चुटकी ली।उन्होंने सदन में कहा, “मैं जिस पार्टी से आता हूं, उसके मुख्य नेता (संजय सिंह) सदन में मौजूद नहीं हैं। मेरी पार्टी के नवनियुक्त उपनेता (अशोक कुमार मित्तल) भी उपस्थित नहीं हैं। मुझे हाल ही में उपनेता पद से हटाया गया है, लेकिन मैं सदन में मौजूद हूं”

उपसभापति के साथ ‘खट्टे-मीठे’ रिश्तों का जिक्र

राघव चड्ढा ने उपसभापति हरिवंश जी को उनकी ‘तीसरी पारी’ के लिए बधाई देते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि हरिवंश जी से मेरे खट्टे और मीठे दोनों तरह के रिश्ते रहे हैं। जब हम विषय से भटक जाते हैं, तो आपके साथ रिश्ता थोड़ा खट्टा हो जाता है और जब हम विषय पर रहकर सटीक बात करते हैं, तो रिश्ता बेहद मीठा रहता है। मेरी कामना है कि यह मिठास बनी रहे और खटास दूर हो जाए।”

आम आदमी पार्टी के साथ बढ़ा विवाद

हाल ही में हुए घटनाक्रमों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राघव चड्ढा और भारतीय जनता पार्टी के बीच में दूरियां बढ़ी हैं। 2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी में संगठनात्मक बदलाव करते हुए 2 अप्रैल को उपनेता पद से हटा दिया था। वहीं, दो दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी है। राघव चड्ढा पर बीजेपी से मिले होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts