मुजफ्फरनगर में राजकीय वेटरिनरी पॉलीक्लिनिक पर विशेष अभियान के तहत बिल्ली प्रजाति में रेबीज वैक्सीनेशन किया गया। यह अभियान जीव जंतु कल्याण बोर्ड, नई दिल्ली के आवाहन पर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में इस अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार त्यागी, डॉ. विपिन, डॉ. नीरज, डॉ. ज्योति दुबे, रामनाथ धर्म सिंह अर्पित और अन्य पेरावेट्स मौजूद रहे। साथ ही, बिल्ली पालकों को टॉक्सोकारा (Toxocara) के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिसमें गर्भवती महिलाओं को बिल्लियों से कुछ दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।















