पुरकाजी। कस्बे के होनहार छात्र रणवीर वर्मा ने मोंटफोर्ट स्कूल, रुड़की से हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में 94.3% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रणवीर वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला कार्यकारी सदस्य डॉ. संदीप वर्मा के सुपुत्र तथा प्रमुख समाजसेवी राम अवतार वर्मा के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।विद्यालय के शिक्षकों ने रणवीर वर्मा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं परिजनों ने इस सफलता का श्रेय रणवीर वर्मा की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
रणवीर वर्मा की इस सफलता पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पवार, भाजपा मंडल महामंत्री विपिन गोयल, व्यापार मंडल के महामंत्री तनवीर आलम, भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, पूर्व सभासद शिवकुमार पाल, पप्पू धीमान सहित व्यापारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।














