पुरकाजी,महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौधरी व भारतीय पत्रकार संघ पुरकाजी के सभी सदस्यों ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी।वही लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के जिला महामंत्री वे नगर पंचायत सभासद मोहम्मद इस्तखार उर्फ लाल्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया और अपने कार्य के माध्यम से देश को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दिया। महात्मा गांधी सभी भारतीय के लिए आदर्श हैं। ऐसे महापुरुष की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भी राष्ट्रहित में अपने कार्यों को समर्पित करें। यह संकल्प ही राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि सिद्ध होगा।इस मौके पर पत्रकार मेहताब आलम, संदीप शर्मा, मसरूर कुरैशी, हाफिज सहजाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts