बुढ़ाना। पंजाब बाढ़ आपदा से पीड़ित किसान, गरीबों की मदद के लिए सभासद इमरान कुरैशी व अन्य गांव मंदवाड़ा के लोगों ने मेडिकल कैंप एवं राहत सामग्री पहुंचाई है। लोगों द्वारा सहयोग राशि समेत सामान एकत्र किया जा रहा है। जिसको बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। सभासद इमरान कुरैशी ने शनिवार को बाद पीड़ितों के सहयोग करने का आह्वान किया है। इमरान कुरैशी ने कहा कि पंजाब के लोग हमेशा देश और समाज के लिए खड़ा रहता है। पंजाब के लिए हजारों की संख्या में राहत किट भेजी जा रही हैं। इनमें तिरपाल, दवाइयों की किट, बिस्तर, बोरे मच्छरदानी,आलू, आटा, पानी की बोतलें सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा ने सभी को प्रभावित किया है। बताया कि संस्था फूड पैक और अन्य जरूरी सामान भेज रही है। यह मदद आगे भी जारी रहेगी। इसी दौरान सहयोग करने में ठाकुर मुजम्मिल, दो नाजिम अली, डॉक्टर आजाद पुंडीर, डॉक्टर मोहसिन, डॉक्टर फारूक सैफी, शाहरुख सैफी, शोएब सैफी, कुंवर अफरोज आदि लोग मौजूद रहे।















