पुजारा ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, थरूर बोले– उन्हें मिलनी चाहिए थी सम्मानजनक विदाई

चेतेश्वर पुजारा ने आखिरकार क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पुजारा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि भारतीय टीम का हिस्सा बनना उनके जीवन का सबसे बड़ा गौरव रहा। उनके संन्यास के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इमोशनल पोस्ट साझा किया। थरूर ने लिखा कि पुजारा जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज को टीम से अलविदा कहते देखना दुखद है। उनका मानना है कि पुजारा को क्रिकेट से सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए थी। थरूर ने उनकी पत्नी द्वारा लिखी किताब का ज़िक्र करते हुए बताया कि पुजारा ने अपने करियर में कितनी मेहनत और संघर्ष किया है। पुजारा को भारतीय टेस्ट क्रिकेट में ‘दीवार’ के तौर पर याद किया जाएगा, जिन्होंने कई बार टीम को मुश्किल हालात से उबारा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts