मुजफ्फरनगर में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई,

मुजफ्फरनगर में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के समाधान और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार महिला जनसुनवाई” कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर करेंगी, जो स्वयं उपस्थित होकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाना, पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को तेज करना और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करना है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। खास बात यह है कि इस जनसुनवाई में कोई भी पीड़ित महिला या बालिका सीधे अपनी समस्या आयोग के समक्ष रख सकती है, जिससे उन्हें लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही जनपद की महिलाओं से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अन्य शिकायत है, तो वे 24 अप्रैल को अपने प्रार्थना पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार पहुंचकर अपनी बात रख सकती हैं। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे प्रशासन और आयोग के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा और समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts