मुजफ्फरनगर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में यह कार्यक्रम स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, ग्राम पंचायत काकड़ा, ब्लॉक शाहपुर, तहसील बुढाना में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और वीमेन हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. राजीव कुमार द्वारा छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रियांशी और तनु ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजुला मलिक के मार्गदर्शन में प्रवक्ताओं मीनाक्षी, अंजलि, रवीना और काजल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्राओं साफिया, सादिया, आफिया और सानिया का विशेष योगदान रहा।















