Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव ! Rahul Gandhi पर भी बना सस्पेंस

लोकसभा चुनाव के 2 चरण बीत चुके हैं अब उत्तर प्रदेश की दो बड़ी सीटों रायबरेली और अमेठी पर कांग्रेस की और से सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं खड़ी होंगी वे सिर्फ कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार का हिस्सा रहेंगी।दूसरी तरफ एक सूत्रों के हवाले से एक और जानकारी मिली है जिसके अनुसार राहुल गाँधी अमेठी या रायबरेली किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका पता आने वाले 24 घंटों में लग जाएगा।

  • लोकसभा चुनाव के 2 चरण बीत चुके हैं
  • रायबरेली और अमेठी पर कांग्रेस की और से सस्पेंस बना हुआ है
  • प्रियंका गाँधी इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं खड़ी होंगी

अबतक लगाया जा रहा था अनुमान

चुनाव शुरू होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा था कि, पार्टी की तरफ से ऐलान से पहले दोनों भाई-बहन भगवान राम के मंदिर अयोध्या जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे।

अमेठी में 5 लोकसभा सीटें

2019 में हुए लोकसभा चुनावों में राहुल गाँधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उस दौरान वे इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इस सीट से BJP मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें टक्कर दे जीत हासिल की थी। इसके बाद राहुल गांधी वायनाड सीट से जीते थे और संसद में अपनी जगह बनाई थी। अमेठी में लोकसभा की कुल 5 सीटें हैं। साल 2019 में BJP ने यहां तीन सीटों पर बढ़त बनाकर जीत हासिल की थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts