आगरा जिले में पुलिस और एसटीएफ के हाथ ऐसे शातिर लगे, जो घी के डिब्बों में करोड़ा का माल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने जब घी के डिब्बों को खोलकर देखा तो हैरान रह गई। इन डिब्बों में चरस भरी हुई थी, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।थाना ताजगंज पुलिस और एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर इन शातिरों को दबोचा। एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है, तो दूसरा बिहार का बताया गया है। दोनों नेपाल से करीब 20 किलो चरस लेकर आगरा में सप्लाई करने के लिए आए थे। पुलिस ने उससे पहले ही दोनों को दबोच लिया। घी के डिब्बों को खोलकर देखा गया, तो उसमें चरण मिली। पुलिस का कहना है कि बरामद चरस की कीमत लगभग चार करोड़ रुपये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इनके अन्य साथियों को भी पुलिस दबोच लेगी।























































