रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार को खाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर में बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। रात में विशाल जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनका पत्र पढ़कर जागरण का माहौल देशभक्ति से भर गया। आगरा से आईं गौरी और साक्षी ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। श्याम बाबा के भजनों से धर्मवीर बृजवासी, विकास सोनी और अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई समाजसेवकों ने भंडारे में सेवा की। कार्यक्रम में श्यामलीन ललित मोहन ओझा, कृष्णा चैतन्य मोहनाओझा और अन्य संत महात्मा भी मौजूद रहे।















