नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर चले प्रदर्शन को कई सेलेब्स ने अपना समर्थन दिया था. इनमें से कुछ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना सपोर्ट जताया था तो कुछ दिल्ली के जंतर-मंतर भी पहुंचे थे. इनमें से एक प्रकाश राज भी हैं जो अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते रहते हैं. अब इस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने पर भी प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है. इसी के साथ कई सेलिब्रिटी ने इसपर रिएक्ट किया है.धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपने इस्तीफे की जानकारी x (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करे जरिए दी. इसके बाद से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अलावा सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आए. इसपर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपनी बात रखी है.
प्रकाश राज ने क्या कहा?
अभिनेता प्रकाश राज ने अपने एक्स हैंडल के साथ ही इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुबारक हो मेरे डियर कॉकरेचेस… डियर सोनम वांगचुक सर और उस हर एक इंसान को बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया, आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं.” इसी के साथ उन्होंने मीडिया इंटरैक्शन में कहा, ” इसका सारा श्रेय और फोकस उन युवाओं को जाना चाहिए, जिन्होंने आवाज उठाई और देश को जगाया, मैंने तो बस अपना काम किया, मैं अब लाइमलाइट में नहीं रहना चाहता.
प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर लिखा, “देश भर में छात्रों के 30 दिनों के विरोध-प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की 26 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया.” इसी के साथ उन्होंने अपनी स्टोरी में आगे सोनम वांगचुक की तस्वीर भी शेयर की है.

अभिनेता दिव्येन्दु शर्मा
मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी के रोल से पॉपुलर हुए एक्टर दिव्येन्दु शर्मा ने लिखा, “हम भारत के लोग हैं, फर्क पड़ता है… आवाज उठाने से से फर्क पड़ता है… और आवाज न उठाने से, ‘वो चली जाती है. जय हिंद’.
विजय वर्मा ने क्या कहा?
अभिनेता विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट करते हुए उनकी फोटो शेयर की और लिखा, “अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना” इसी के साथ उन्होंने अपनी इस पोस्ट को स्टोरी पर भी शेयर किया और लिखा, “कॉकरोचेस”
आलिया भट्ट-कबीर खान
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “GEN-Z ने दिखा दिया, बाकी सब इतिहास है.” इसी तरह से फिल्म निर्देशक कबीर खान ने अपनी स्टोरी पर GEN-Z के लिए दिल ड्रॉप किया है और इसी के साथ उन्होंने लिखा, “मेरे एक जानने वाले के शब्दों में… ‘हो गया भाई’.”

समय रैना की पोस्ट
कॉमेडियन समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर लिखा, “छात्रों को और ताकत मिले.”

भूमि पेडनेकर का रिएक्शन
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “उम्मीद है कि इससे हमारा भारत और मजबूत और निष्पक्ष बनेगा. आज हमारे लोकतंत्र के लिए एक बहुत अहम पल है. ऐसे नागरिक जिन्होंने हार नहीं मानी और ऐसी लीडरशिप जिसने उनकी बात सुनी. युवाओं ने अपनी बात रखी उनका पक्का इरादा, उनकी हिम्मत और बदलाव की ताकत में उनका भरोसा वाकई प्रेरणा देने वाला था.” इसी के साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में भी काफी बातें कही हैं.
इन सेलेब्स ने किया रिएक्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेता अभिषेक बनर्जी, कॉमेडियन और एक्टर वीर दास, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, आदिति राव हैदरी, राजीव अदातिया, अरमान मलिक, एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम, अहाना कुमरा जैसे सितारों ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं.























































