मुजफ्फरनगर में लम्बित माल/वाहनों के निस्तारण के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर/नगर राजू कुमार साव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 21 फरवरी 2025 को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2019 से थाने पर खड़े 14 माल मुकदमाती वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण किया गया। इस नीलामी से 1,34,520 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
निस्तारित/नीलामी कराए गए वाहनों का विवरण:
- दो पहिया वाहन – 14
नीलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण:
- सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, मुजफ्फरनगर
- क्षेत्राधिकारी सदर/नगर राजू कुमार साव, मुजफ्फरनगर
- थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
- हैड मोहर्रिर जावेद, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर















