पुलिस ने आनलाइन ठगे गए रुपये कराए वापस

अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हेमराज गिरि से साइबर ठगों ने ऑनलाइन हजारों रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। मामले में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के रुपये वापस कराए हैं।

थाना अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा निवासी हेमराज गिरि से बीते दिनों ठगों ने फोन पे के माध्यम से 54,999 रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत अहार थाने में की थी। अहार थाने की साइबर टीम ने पीड़ित की शिकायत 1930 पर दर्ज कराई थी। ठगी की रकम साइबर टीम ने एक सप्ताह में उसको वापस करा दी है। उसने थाना अहार पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts