लावारिस बच्ची को पुलिस ने किया बरामद जिस के बाद परिजनों को सौंपी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शाहपुर। गतरात्रि कस्बे में लावारिस अवस्था में मिली 9 वर्षीय मंद बुद्धि बालिका को शाहपुर पुलिस ने परिजनो को खोजकर उनके सुपुर्द किया।परिजनो ने पुलिस का धन्यवाद दिया। बुधवार की देररात्रि लगभग 1:00 बजे एक बालिका को अकेली घूमती देखकर कस्बा निवासी कमलकांत पुत्र कटार सिंह ने जब बालिका से उसके घर व परिजनों के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ भी संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई ।

अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए कमलकांत ने लावारिस बालिका को शाहपुर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा व एसएसआई नंदकिशोर के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने सुबह होते-होते बालिका के परिजनों को खोज कर उसे उनके हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी सुनील पुत्र मांगेराम ने बताया कि उसकी 9 वर्षीय पुत्री नंदिनी मंदबुद्धि है जो गत रात्रि घर में सो रही थी लगभग 11:30 बजे घर से निकलकर कहीं चली गई थी जिसे वह अपने परिवार सहित तलाश करता घूम रहा था। किन्तु शाहपुर पुलिस की तत्परता से उसे उसकी गुम हुई पुत्री मिली है। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनो ने शाहपुर पुलिस का धन्यवाद अदा किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts