गन्ना कोल्हू में आग की सूचना पर पहुंची पुलिस को मिली भांग,

मोरना क्षेत्र के रुड़कली गांव में मंगलवार सुबह गन्ना कोल्हू में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां सूखती हुई भांग मिली। मौके पर मौजूद सय्यद नामक व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसी दौरान वहां भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता रिहान पहुंच गया, जिससे पुलिस की नोकझोंक हो गई। दोनों को थाने लाया गया, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए।भाकियू अराजनैतिक के जिला संरक्षक संजीव सहरावत, मनीष चौधरी, अंकित जावला, प्रदीप नागर, विपिन त्यागी, शहज़ाद, बीरसिंह मास्टर, चन्द्रवीर, रियाज आदि ने आरोप लगाया कि थाने में सिपाही ने कार्यकर्ता अंकित जावला से अभद्रता की। इसको लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और कार्रवाई की मांग की गई।वहीं, गांव के नसीम अहमद, नज़ाकत अली, सलमान, दीन मोहम्मद, शानू, समी अब्दुल्ला और दिलशाद ने रिहान पर ग्रामीणों के खिलाफ झूठी शिकायतें करने और उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने भी पुलिस से रिहान पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि रिहान और सय्यद के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts