होली को लेकर मुजफ्फरनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च,

मुजफ्फरनगर। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा लगातार पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल और वाहन से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाइन और नई मंडी इलाके में निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर मार्च किया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा, ताकि होली के त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न न हो सके।फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से संवाद भी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या शरारती तत्वों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स का भी निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क और मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, लगातार क्षेत्र में गश्त बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts