मुजफ्फरनगर: मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन-2024 और त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया। यह मार्च 30 अक्टूबर 2024 को थाना ककरौली और भोपा पुलिस द्वारा संवेदनशील, रिहायशी और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर किया गया।

 

इस दौरान आम जनता को सुरक्षा का एहसास कराया गया और संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों को आचार संहिता के पालन के बारे में जागरूक किया, साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। नागरिकों को प्रलोभन या डराकर वोट देने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी सलाह दी गई।चुनाव में गड़बड़ी करने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। त्यौहारों के मद्देनज़र स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट साझा न करने की अपील की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts