CJP फाउंडर दिपके पर फेंकी गई स्याही, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया.

जंतर-मंतर पर एक बड़ी सभा को संबोधित करते समय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. इस घटना से कार्यक्रम में कुछ देर के लिए रुकावट हुई, क्योंकि समर्थक मंच की ओर दौड़े और वहां अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, महिला की पहचान और इस हरकत के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है. ये घटना सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के कुछ घंटों बाद हुई है.वांगचुक परीक्षाओं में गड़बड़ियों और NEET पेपर लीक के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. वांगचुक को संसद तक उनके प्रस्तावित मार्च से 48 घंटे पहले मंच से हटाया गया. ये मार्च सोमवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन होना था.

वांगचुक अस्पताल में भर्ती

दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, क्योंकि 20 दिन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान थोड़ी अफरातफरी मच गई, क्योंकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की.वांगचुक 28 जून से NEET परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. उनकी निगरानी कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उपवास के दौरान उनका वजन लगभग 9.5 किलोग्राम कम हो गया था, जबकि उनके ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के स्तर पर भी लो लेवल पर है.

पत्नी गीतांजलि ने क्या कहा?

क्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा, “हाई कोर्ट के आदेश में अस्पताल में भर्ती करने की बात कभी नहीं कही गई थी. उसमें बस यह कहा गया था कि किसी व्यक्ति की सेहत सबसे जरूरी है और समय-समय पर उसकी निगरानी की जानी चाहिए. उसमें अस्पताल में भर्ती करने का आदेश नहीं दिया गया था. इसलिए, ये हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं है. अभी कोई इलाज नहीं चल रहा है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts