गौतस्करी के आरोपी की पुलिस ने कराई पैदल परेड

अलवर में गौतस्करी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी की एसएमडी सर्किल से पुलिस कंट्रोल रूम तक पैदल परेड कराई।

कुछ दिन पहले अलवर शहर में गौतस्करी की घटना सामने आई थी, जिसमें आरोपी मित्तल मुख्य रूप से शामिल था। वह पिकअप वाहन में गायों को भरकर तस्करी करता था। इस मामले में पुलिस ने मित्तल को गिरफ्तार किया, लेकिन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सीओ सिटी ने बताया कि मित्तल पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मौके पर सीओ सिटी अंगद शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी नरेश शर्मा और एनईबी थानाधिकारी दिनेश चंद सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

सीओ सिटी अंगद शर्मा ने कहा कि इस मामले में अभी और भी आरोपी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts