नरैनी/बांदा। विभिन्न जनपदों में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।इस दौरान दो अभियुक्त पुलिस के हाथ लगे।पकड़े गए अभियुक्तों के पास नाजायज असलहे के अलावा कारतूस और अन्य सामग्री मिली।
कालिंजर थाना क्षेत्र के रानीपुर अंश सौता मार्ग में एसओजी टीम और पुलिस ने संयुक्त कांबिंग करके चार पहिया में सवार दो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।लेकिन इस दौरान दोनों नाजायज असलहे से गोली चलानी शुरू कर दी।मौके पर मौजूद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी।जिससे एक आरोपी इरशाद के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया।इस दौरान दोनो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पकड़ लिए गए।अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस व एक चारपहिया के साथ चोरी के दौरान ताला तोड़ने व काटने के औजार बरामद हुए। अपराधी बाँदा जनपद सहित महोबा फतेहपुर व प्रयागराज जैसे जनपदों में चोरी की घटना को अंजाम लगातार अंजाम देते थे।उक्त अपराधी कालिंजर थानाक्षेत्र के अंतर्गत घटना को अंजाम देने जा रहे थे। , घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती करा इलाज शुरू करवा दिया गया। क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत ने कहा कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।बताया गया कि आरोपी इरशाद के विरुद्ध पहले से दर्ज विभिन्न मामलों में पुलिस को तलाश थी।















