सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में गाली गलौच करने वाले दो आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शामली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कस्बा थानाभवन में गाली गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में, थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।थानाभवन पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाली गलौच करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थानाभवन में गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें पीड़ित मनव्वर अहमद पुत्र अकील अहमद निवासी मौहल्ला छत्ता निवासी कस्बा थानाभवन शामली के साथ आरोपी सोनू व अजय पुत्रगण जय गोपाला निवासी मौहल्ला छत्ता थाना थानाभवन जनपद शामली द्वारा गाली गलौच की गयी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। तत्काल प्रभाव से वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्यवाही में जुट गई थी पुलिस। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने आरोपी के खिलाफ लिया एक्शन तत्काल प्रभाव से वायरल वीडियो की जांच में जुट गए और वायरल वीडियो में गाली गलौच करने वाले 2 आरोपियों सोनू पुत्र जय गोपाला,अजय पुत्र जय गोपाला निवासी मौहल्ला छत्ता थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थानाभवन थाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल,हेड कॉस्टेबल भगत सिंह भाटी,कॉस्टेबल पंकज शर्मा थाना थानाभवन जनपद शामली शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts