लूट की झूठी सूचना देने वाले तीन अभियुक्तको को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली। लूट की झूठी सूचना देने वाले तीन गिरफ्तार एक जीवित दो मुहा सांप रेड सैंड बोआ प्रजाति का भी बरामद किया ,शामली जनपद की थाना आदर्श मंडी और एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लूट की झूठी सूचना देने वाले तीन अभियुक्तको को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने एक जीवित दो मुहा सांप रेड सैंड बोआ प्रजाति का भी बरामद किया है,जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 लख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है। एसपी शामली अभिषेक झा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन बदमाशों ने उनसे लगभग 20 लख रुपए प्लांट दिखाने के बहाने लूट लिए हैं सूचना पर तुरंत पुलिस टीम पहुंची थी तो जानकारी की। जानकारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पकड़े गए तीनों अभियुक्त सोनू, मंगत ,अंकित ने इरफान नामक व्यक्ति को सांप बेचना चाहता था और इरफान नामक व्यक्ति उनका सांप लेकर चला गया था जिसके बाद उन्होंने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। फिलहाल तो पुलिस ने लूट की झूठी सूचना का खुलासा कर सांप बरामद कर तीनों तस्करों को जेल भेज दो पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts