नौगावा में सायबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक मोबाइल जप्त

नौगावा थाने के हैडकांस्टेबल फजरुदीन ने जानकारी दी कि पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर और पुलिस महानिरीक्षक जयपुर के निर्देशन में, साथ ही अलवर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में, ऑनलाइन ठगी और सेक्स टॉर्शन के खिलाफ चलाए जा रहे एंटीवायरस विशेष अभियान के तहत ग्राम पंचायत पाटा के सरकारी स्कूल के पास एक बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना तंत्र और तकनीकी साधनों की मदद से और मुखबिर से मिली जानकारी पर दबिश देकर सायबर ठगी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, और उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी साहिल (19 वर्ष), पुत्र कमरुदीन, निवासी हंडू का बास, रघुनाथगढ़, थाना नौगावा, विभिन्न सोशल मीडिया एप्लिकेशन्स के माध्यम से अजनबियों से फोन कॉल्स और व्हाट्सएप चैट के जरिए लोगों से नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करता था। उसने नटराज पैन पेंसिल का फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से पैसे वसूल किए थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts